top of page
  • LinkedIn
  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
Search

नि:शुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर

Writer: Nishant Balgovind
Nishant Balgovind
Dec 18, 2022
1 min read

Updated: Dec 21, 2022



आज दिनांक 18.12.2022 को स्वास्तिकम संस्था के द्वारा निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन बलही में किया गया. सहरसा के एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट डॉ. शशिभूषण सिंह, कंचन सिंह, धनञ्जय सिंह और चंद्रमोहन ने दर्जनों पीड़ित ग्रामवासियों को नि:शुल्क परामर्श दिए एवं दवाइयाँ भी दवाई वितरण किया, साथ ही, एक्यूप्रेशर पॉइंट्स के जरिये खुद के बीमारी को खुद से कैसे ठीक किया जाए, वह भी बिना दवा के, इसकी भी जानकारी ग्रामवासियों को दिए. इस कैंप में खजुरी पंचायत के दर्जनों लोगों ने हर्ष के साथ भाग लिया.



खजुरी पंचायत के मुखिया श्री संतोष सिंह ने कार्यक्रम में आकर संस्था के कार्यों की सराहना कि और डॉक्टर्स के निस्वार्थ भाव से मदद करने के लिए उनका भी धन्यवाद किया.



स्वास्तिकम संस्था के तरफ से स्वास्तिकम के सचिव श्री निशांत बालगोविन्द, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति सिन्हा, बिहार के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर श्री श्रवण कुमार, बिहार स्टेट के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री अभिषेक कुमार राजा, और संस्था के कार्यकर्ता गुड्डू, ज्योतिष कुमार और रुपेश मुखिया ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर संस्था और ग्रामवासियों की सेवा की.



सचिव श्री निशांत बालगोविन्द ने बताया की स्वास्तिकम संस्था अक्सर इस तरह के हेल्थ कैंप करता रहता है ताकि सामाजिक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा हो सके.












 
 
 

Comments


bottom of page